
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। पार्टी ने इस बार अपने मेनिफेस्टो को संकल्प पत्र का नाम दिया है। संकल्प पत्र को गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर धर्मेंद्र प्रधान केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत कई अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में घोषित किया गया।