India Rise Special

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भुस्खलन की लगा लम्बा जाम, रास्ते से मलबा हटाने के काम में लगे कर्मचारी

संभाग : जम्मू – कश्मीर(Jammu and Kashmir) के संभाग के रामबन में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर भूस्खलन(landslide ) हो गया है। जिसके चलते हाईवे पर जाम लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामबन में बनिहाल के रामपड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हो गया। इसके कारण मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है और सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। फिलहाल कर्मचारी बहाल के लिए जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े :- भगत सिंह कोश्यारी के 80 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयार किया 80 किलों का लड्डू

वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासनिक और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क को खोलने के लिए कर्मचारी डट गए हैं। डीएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू बनिहाल असगर मलिक ने बताया कि हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और हाईवे से मलबा हटाने में 3 से 4 घंटे का समय लगेगा।

 

ये भी पढ़े :-अग्निपथ योजना : प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेनों में आगजनी के बाद 35 का रद्द हुआ परिचालन

जाम लगने से यात्रियों को भी भारी दिक्कतें सहनी पड़ रही हैं। यात्रियों ने कहा कि एक तो गर्मी है और इसी बीच जाम में फंस जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वे न आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क को जल्द बहाल कराए जाने की मांग की। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सड़क निर्माण का कार्य जारी है। ऐसे में आए दिन यहां पर जाम लग जाता है। लोगों को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो घंटों चुभती गर्मी में जाम में फंसे रहना पड़ता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: