
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में काफी लंबे समय से चुनावों को लेकर चल रही गहमा – गहमी पर विराम लग गया है। चुनाव आयोग के द्वारा आज विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। उत्तर प्रदेश समय सभी राज्यों में 7 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे बल्कि पंजाब और उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में जबकि उत्तराखंड और पंजाब में एक चरण और मणिपुर मैं 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा वही सभी राज्यों की मतगणना एक साथ 10 मार्च को होगी। जिसके बाद विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हुई तो आइए जानिए किसने क्या कहा
प्रदेश में फरवरी में चलेगी परिवर्तन की लहर
चुनाव आयोग के द्वारा पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह तारीखें बदलाव की हैं। प्रदेश में 10 फरवरी से बदलाव की हवा चलेगी और 10 मार्च के बाद यूपी पूरी तरह भाजपा से साफ होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के द्वारा दी गई सभी शर्तों का पालन किया जाएगा।
जनता का फिर से मिलेगा आशीर्वाद- योगी आदित्यनाथ
चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और इसमें कोई दो राय नहीं है। मैंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 5 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश विकास और बदलाव के रास्ते पर चला है और उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के इस महापर्व का हम स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें एक बार फिर प्रदेश में जनता का आशीर्वाद मिलेगा।