एक्टर हरमन बवेजा के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी साशा ने दिया बेटे को जन्म
एंटरटेमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के को-स्टार रह चुके एक्टर हरमन बवेजा के घर शादी के एक साल बाद नन्हा मेहमान आया है। हरमन ने साल 2021 में शादी की थी और अब ये एक बेटे के पिता बने हैं। एक्टर ने अब फिल्मों से दूरी बना ली है। हरमन एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। खबरों की मानें तो हरमन और उनकी पत्नी साशा रामचंदानी ने 22 दिसंबर, 2022 को अपने परिवार में एक बेटे का स्वागत किया है।
ये भी पढ़े :- सारा अली खान के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखें वीडियो ….
प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा ने दो फिल्मों में एक साथ नजर आये थे। उस समय ये भी कहा जाता था कि वो और प्रियंका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। उसके बाद हरमन ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु को भी डेट किया था। इस रिलेशनशिप को एक्ट्रेस ने खुद कन्फर्म किया था।हरमन के पिता बनने की खबर फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही सामने आई है।