EntertainmentTrending

अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान का हुआ आगमन, ईशा अंबानी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

एंटरटेमेंट डेस्क :  मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है। अंबानी परिवार की तरफ से मीडिया को जारी किये गये बयान के अनुसार, ”ईशा अंबानी ने आज दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं। इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया गया है। जुडवा बच्चों में लड़की का नाम आदिया व लड़के नाम कृष्णा रखा गया है।”

ये भी पढ़े :- ब्रेकअप के बाद अब इस मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं दिशा पाटनी…

इस साल हुई थी शादी है 

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई। आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं। ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं। ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं। ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल अपनी कंपनी का चेयरमैन होने के अलावे श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन का पद भी संभालते हैं। वह आईआईटी इंदौर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: