
राजधानी दिल्ली में लाइसेंसी रिवाल्वर डीलर ने खुद की जान,जानिए क्या है वजह ?
दिल्ली। राजधानी में जिंदगी में निराशा के चलते तीन इंसानों ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। प्रशांत विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जबकि ख्याला में डिप्रेशन की शिकार महिला नाले में कूद गई। वहीं एक अन्य मामले में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दो महिलाओं समेत तीनों मृतकों के शव किए बरामद
शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीनों मृतकों के शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, प्रशांत विहार में आत्महत्या करने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने कारोबार में घाटा होने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पति की मौत के बाद से थी डिप्रेशसन का शिकार
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फांसी लगाकर जान देने वाली महिला की पहचान राम मोती के रूप में हुई है। हांलाकि, पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। राम मोती के दो बेटे हैं। परिवार ने बताया पति सतीश त्यागी की मौत के बाद से राम मोती डिप्रेशन का शिकार रहकर बीमार रहने लगी थी।
बेटों के नशे की लत से परेशान थी महिला
पश्चिम दिल्ली के ख्याला स्थित रघुबीर नगर में नाले में कूदने वाली महिला की पहचान निर्मला (50) के रूप में हुई है। निर्मला अपने परिवार के साथ रघुबीर नगर इलाके में रहती थी। इसके परिवार में 22 और 19 साल के दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद से निर्मला काफी परेशान थी। उसके दोनों बेटों को नशे की लत थी। निर्मला ही घरों में काम कर किसी तरह घर का गुजारा चला रही थी। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।