India Rise Special
चुनाव प्रचार में उतरेंगी वीरभद्र सिंह की पत्नी, पढ़िए पूरी खबर
करुणामूलक नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई और सेब के गिरते दामों को चुनाव में बनाएंगे मुद्दा
स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी उतरेंगी चुनाव प्रचार में। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह 8 अक्तूबर से चुनाव प्रचार में उतरेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री भले ही उनके और कांग्रेस परिवार के बीच नहीं है परंतु उनका आशीर्वाद और उनके प्रदेश में किए विकास कार्य हमारे सामने हैं।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/monsoon-likely-to-depart-from-himachal-pradesh-soon/
इस दौरान प्रतिभा का कहना है कि पंडित सुखराम भी उनका और कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे। करुणामूलक नौकरियां, बेरोजगारी, महंगाई और सेब के गिरते दामों को चुनाव में मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों के बलबूते भाजपा सरकार का सामना किया जाएगा।