India Rise Special

हिमाचल प्रदेश से मानसून के जल्द विदा होने के आसार

पहाड़ी से चलती बस पर गिरे पत्थर

हिमाचल प्रदेश से मानसून के जल्द विदा होने के आसार। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 6-9 अक्तूबर तक मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिम कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 9 अक्तूबर तक हिमाचल से मानसून विदा होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/now-priests-and-devotees-will-be-able-to-perform-havan-yagya-with-the-help-of-darshan/

गौरतलब किन्नौर जिले के निगुलसरी में मंगलवार को दूसरे दिन भी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से नेशनल हाईवे-5 पर दोनों ओर वाहनों के पहिये थमे रहे। किन्नौर और शिमला के बीच आवाजाही करने वाले हजारों पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बता दें सोमवार को भी यहां पहाड़ी से चलती बस पर पत्थर गिर गए थे। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई थीं।

वहीं, राजधानी शिमला में भी दोपहर से मौसम खराब बना हुआ है। आज मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। रोहतांग, भरमौर सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान  1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: