India - WorldTrending

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से दो बच्चों की मौत, जम्मू-कश्‍मीर में रोकी गई अमरनाथ यात्रा

हिमाचल प्रदेश सहित देश के सात राज्‍यों में भारी बारिश होने के आसार

नई दिल्‍ली: उत्तराखंड और हिमाचल सहित देश के सात राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। बुधवार सुबह लैंडस्लाइड से दो बच्चों की मौत हो गई। रामपुर में होटल बह गया और उत्तरकाशी में सड़क टूट गई। पौड़ी गढ़वाल और काठगोदाम में फंसे लगभग 165 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि, झारखंड, छत्‍तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्‍थान, महाराष्ट्र, केरल, तेलगांना, कर्नाटक, हरियाणा, दिल्‍ली, चंडीगढ़ और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: