
बिहार के औरंगाबाद में जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगो की हुई मौत, 6 आरोपी हुए गिरफ्तार
बिहार : बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच की मौत, अब तक 67 लोग गिरफ्तार बिहार के औरंगाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से
करीब पांच लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मौतें मदनपुर ब्लॉक में हुई हैं। जहां पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिएँ एक बड़े स्तर पर अभियान चलाया है. अब तक 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने अप्रैल साल 2016 में ही शराब के सेवन और बिक्री पर बैन लगा दिया था। लेकिन इसके बावदूज भी राज्य में अवैध शराब का कारोबार हो रहा हैं।
ये भी पढ़े :- चालक के गुटखा थूकने की वजह से अनियंत्रित गाडी हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दस लोग घायल चार लोगों की मौके पर हुई मौत
मृतको की पहचान
मृतकों में औरंगाबाद के मदनपुर के खिरियावां के शिव साव (65) , मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुंदरगंज के अनिल शर्मा (45), सलैया के शिक्षक संतोष कुमार साव (30), मदनपुर के बेरी गांव के राहुल मिश्रा (25), अररूआ के सुरेश सिंह (65) और मदनपुर के पड़रिया गांव के दिल्केश्वर महतो और मदनपुर के जोगरी के रामजी यादव शामिल हैं। तीन अन्य लोग बीमार हैं। वहीं गया के आमस में तीन की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर हैं। मरने वालों की पहचान अमर पासवान (36), अर्जुन पासवान (42) व वसंत यादव (34) के रूप में की गई है।
ये भी पढ़े :- ”राजनीति 2” सीक्वल को लेकर प्रकाश झा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
एसएसपी हरप्रीत कौर ने दी ये जानकारी
गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि, आमस में शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिनमें तीन की मौत हुई है। पांच अन्य वे खतरे से बाहर हैं। इस मामले में संजय यादव और नन्हें यादव को गिरफ्तार किया गया है। शराब पीने से अजय पासवान की तबीयत बिगड़ी है उन्हें भी हिरासत में रखा गया है। वहीं औरंगाबाद डीएम सौरभ जोरवाल ने कहा है कि तीन लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है। झारखंड से जहरीली स्पिरिट इलाके में खपाई गई है और उसी से मौत होने की बात सामने आई है। छानबीन हो रही है। अभी तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।