India Rise Special

जानिए देहरादून की 78 वर्षीय महिला अपनी सम्पत्ति क्यों कि राहुल गांधी? जानिए क्या है वजह

उत्तराखंड के देहरादून की एक 78 वर्षीय बुजुर्ग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम पर अपनी सारी संपत्ति कर दी है। जी हां आपने सही सुना। बता दें कि देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम  25 नेहरू रोड डालनवाला ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर कर दिया है।

 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया  कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है।

 

देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी

 

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। और सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: