India Rise Special

उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी ने किया मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान

उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के नाम का ऐलान किया। सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल को सीएम पद का चेहरा घोषित किया गया है।

नाम का ऐलान  करने के बाद केजरीवाल ने कोठियाल की उपलब्धियां गिनाई । उन्होंने याद दिलाया कि किस तरह केदारनाथ आपदा के बाद कोठियाल ने लोगों की मदद की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नल कोठियाल उत्तराखंड में भोले के फौजी हैं।

कल से ही कयास लगाई जा रही थी कि आज केजरीवाल अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कुछ बड़ी घोषणा करेंगें। आज मुख्यमंत्री पद के चेहरे की नाम की घोषणा के साथ ही उन्होंने असमंजस की स्तिथि पर विराम लगाया।

माना जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड में चुनाव काफी रोचक होने वाले है। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने कुछ हद तक डैमेज कंट्रोल किया है। वहीँ कांग्रेस भी जोर शोर से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। आम आदमी पार्टी भी राज्य में अपनी जड़े ज़माने में लगी हैं।

अब ये देखना काफी रोचक रहेगा कि प्रदेश की जनता पुष्कर सिंह धामी को फिर मौके देगी। या फिर एक बार फिर हरदा (हरीश रावत) जनता की पहली पसंद बनेंगे। या इस बार प्रदेश की जनता एक नयी पार्टी को सत्ता में लाने की मंशा रखती है।

ये भी पढ़े :- जुगाड़ू बैंड का वीडियो देख हैरत में पड़े लोग, सोशल मीडिया पर बंधा तारीफों का पुल

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: