India Rise Special

जानिए केले के छिलके अचूक फायदे, दिलाएंगे आपको इन समस्याओं से निजात

केला एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। केले को पचाना तो आसान होता ही है। इसे आसानी से कैरी भी किया जा सकता है। केले को कच्चे और पकने के बाद दोनों ही रूप में प्रयोग किया जाता है।

 

केले के छिलके में होते हैं कई पोषक तत्व

 

केले से कई स्वादिष्ट मीठे और नमकीन पकवान भी बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि केले की ही तरह उसका छीलका भी उतना ही उपयोगी होता है। केले का छिलका हमारी त्वचा के लिए कितना फायदेमंद होता है। केले का छिलका भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरा होता है। तो आइए जानते हैं केले के छिलके में छिपे हुए 6 फायदे…

 

फाइन लाइन्स को करता है कम

 

केले का छिलका आपकी त्वचा पर उम्र के साथ आने वाली फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप केले को छिलकर उसके छिलके के अंदर के हिस्से को अपनी स्किन पर रगड़ें। और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। दरअसल केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो त्वचा में कसाव लाता है। साथ ही स्किन टोन क्लीयर करता है।

 

एक्ने और दाग़-धब्बों को कर देगा गायब 

 

अगर आप एक्ने और चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हो गयीं हैं तो केले के छिलके को छोटा-छोटा काट लें। और फिर इसे एक्ने या दाग़-धब्बों वाले हिस्से पर छिलका ब्राउन रंग तक रगड़ें। इसे आधा घंटा वैसे ही छोड़ दें। इसके बाद गर्म तौलिए से पोछ लें। इसे कुछ दिनों तक दिन में दो बार इस्तेमाल करें, त्वचा पर बदलाव आप खुद महसूस करेंगी।

 

 

आंखों के नीचे काले घेरे और पफी आइज़ के लिए

 

आजकल देर रात तक मोबाइल और गैजेट्स का प्रयोग करने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होना आम बात है। साथ ही पफी आईज़ भी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है। जिसका इलाज आप केले के छिलके से भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको छिलके में से सफेद फाइबर को निकालकर इसे एलोवेरा जेल में मिलाना हैं। दरअसल सफेद फाइबर में पोटैशियम होता है और एलोवेरा जेल मॉइश्चराइज़िंग होता, जो आई-बैग्ज़ या फिर डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाता हैं।

 

 

केले के छिलके का मास्क

 

 

केले में विटामिन बी6, बी12, एंटीऑक्सीडेंट और ज़िंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो त्वचा की कई समस्याओं से निपटने में मदद करता है। केले में, छिलका, शहद और दही मिलाकर मास्क बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा दमकने लगता है।

 

 

केले के छिलके से बनाएं स्क्रबर

 

 

केले के छिलकों में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान कर सकते हैं। इसे हल्दी के साथ स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल करने से टैन को कम करने, मुंहासों से लड़ने, काले घेरे को हल्का करने और मृत त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: