IndiaTrending

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन, पूरे देश में शोक की लहर….

मां हीराबेन मोदी का आज तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। बीते दो दिन से वो बीमार थी।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। बीते दो दिन से वो बीमार थी।

पीएम मोदी की मां हीराबा मोदी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है। सोशल मीडिया पर जहां हजारों लोग दुख जता रहे हैं वहीं कई बड़े नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: