
Lifestyle
हाथों पर चेहरे और बालों के साथ-साथ झुर्रियां भी ना पड़े, इसलिए इस तरह बनाएं हेल्दी हैंड मास्क
आमतौर पर खूबसूरती की परिभाषा को चेहरे और बालों की खूबसूरती से जोड़कर बनायी जाती है। हम चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए तो कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन हम भूल जाते हैं कि इसके साथ-साथ हाथों को भी सुंदर बनाना जरूरी है।
सर्दियों के मौसम में त्वचा हो जाती है बेजान
.jpg?alt=media&token=0791db68-bf41-417f-8ca5-7e81caaa2253)
सर्दियों के मौसम में हाथों की त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। वहीं कोविड काल में संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोने और सैनेटाइज़ करने से भी हाथों की रंगत चली जाती है। और ऐसे में हाथों की केयर करना भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। नहीं तो समय से पहले ही रिंकल्स नजर आने लगते हैं। तो आइये हम आपको घर पर ही एंटी-एजिंग हैंड मास्क बनाने का तरीका बताते हैं।
कैरेट हैंड मास्क
.jpg?alt=media&token=3cbd2220-531a-4553-b8f8-cca54fd1a938)
गाजर में विटमिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि त्वचा के कोलेजन प्रोडक्शन को तेज़ करके झुर्रियों के इलाज और रोकथाम में मदद करती है। इसे बनाने के लिए हमें छिला हुआ गाजर, 1 टीस्पून शहद लेना है।
कैसे बनाएं कैरेट हैंड मास्क

इसके लिए छिले हुए गाजर को उबालकर उसका ब्लेंड करके पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इस पेस्ट में शहद मिलाएं और हाथों पर लगाएं। और इसे कम से कम 30 मिनट तक हाथों पर लगा रहने दें। हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद हाथों पर हैंड क्रीम लगाएं। इस हैंड मास्क को हफ्ते में दो बार अप्लाई करें।
कोकोनट हैंड मास्क

नारियल तेल एक बेहतरीन एंटी-एजिंग कंपाउंड है। जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच लेवल और उसकी नमी को बनाएं रखने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए 1 टेबलस्पून ऑर्गेनिक नारियल तेल, 1 टीस्पून शिया बटर, पेपर टॉवेल लेना है।
ऐसे बनाएं कोकोनट हैंड मास्क

ऑर्गेनिक नारियल तेल, और शिया बटर दोनों सामग्रियों को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। एं और अपने हाथों और क्यूटिकल्स पर लगाएं। इसके बाद हाथों को पेपर टॉवेल में लपेटकर 15 मिनट तक मास्क को लगे रहने दें। और अब मास्क को हटाकर हाथों को अच्छी तरह पोंछ लें। और मॉयस्चराइज़र लगा लें।