TrendingUttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव: मुख्यमंत्री ने किया प्रभु राम माता जानकी और लक्ष्मण का राजतिलक

मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रभु राम माता जानकी लक्ष्मण का राजतिलक

अयोध्या : भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव पर त्रेतायुग जीवंत हो गया। बता दें कि जैसे ही राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से भगवान श्री राम उनके भाई लखन तथा माता सीता विमान से उतरे तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पर्यटन मंत्री के संजीव रेड्डी ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भगवान श्री राम की अगवानी की। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पूरे राम कथा पार्क में तीन बार पुष्प वर्षा हुई तो वही पूरी अयोध्या जय श्री राम के नारों से गूंज उठी। बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या में 12लाख दिए जलाएंगे। मनाया जा रहा है कि इस रिकॉर्ड बनाने के लिए कम से कम एक दीपक को 5 से 7 मिनट जलना अनिवार्य होगा इसके लिए 12000 से अधिक स्वयंसेवी लगेंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रभु राम माता जानकी लक्ष्मण का राजतिलक

अयोध्या के राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से उतरे भगवान श्री राम माता जानकी तथा लक्ष्मण के सभी स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रमवार प्रभु राम माता जानकी और लक्ष्मण का राजतिलक किया।

नई ऊंचाइयों को छू रहा अयोध्या का दीपोत्सव

अयोध्या में शुरू हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन जी रेड्डी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव हर साल नई ऊंचाइयों को छू जाए। राम मंदिर निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: