Delhi

केजरीवाल ने पर्यावरणविद स्व. सुंदर लाल बहुगुणा के लिए की भारत रत्न की मांग

 

केजरीवाल ने दिल्ली के विधानसभा परिसर में स्व सुंदर लाल बहुगुणा के चित्र का अनावरण किया।  साथ ही उनके काम को याद करते हुए पौंधा भी रोपा। सुंदर लाल बहुगुणा के पुत्र को 1 लाख का चेक और शॉल देकर सम्मानित किया। भारत सरकार से उन्होंने आग्रह भी किया कि स्व. बहुगुणा को भारत रत्न दिया जाये।

 

केजरीवाल ने कहा , “इस विधानसभा में बहुगुणा जैसी शख्सियत को याद कर हमने पूरी विधानसभा को पवित्र किया है।  ऐसी है उनकी विरासत। उनके समर्पण के साथ उनकी लड़ाई और संघर्ष न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के नागरिकों की पीढ़ियों दर पीढ़ी  प्रेरित करती  रहेंगीं। ”

स्व. बहुगुणा की याद में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

केजरीवाल  ने इस बात पर भी जोर दिया कि समय की  मांग है कि हम स्व.  बहुगुणा की दूरदर्शिता को समझे। और उनसे सीखे कि अगर हम पर्वावरण का सम्मान नहीं करंगे तो  पूरी मानव जाति खतरे में आ जाएगी।

सुन्दर लाल बहुगुणा जीवन

स्व. सुंदर लाल बहुगुणा का कहना था कि प्रकृति के साथ हमारे व्यवहार के दुष्परिणाम एक न एक दिन हमारे सामने आकर जरूर खड़े होंगें। उनका जन्म उत्तराखंड में ही हुआ था।  और वो जिंदगी  भर यहाँ के वनों के लिए काम करते रहे।1970 में उनके द्वारा किया गया चिपको आंदोलन आज भी लीगो के लिए प्रेरणास्रोत है।

सुंदर लाल बहुगुणा की सबसे अच्छी बात थी कि वे लोगो से संवाद करके उन्हें अपने काम से जोड़ते थे। उनका देहांत इसी साल  मई में कोरोना से हुआ। उन्होंने ज़िन्दगी भर हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी की भारत रत्न देने की मांग

विधानसभा में आज मनीष सिसोदिया और विधान सभा अध्यक्ष राम निवास ने भी स्व. सुंदर लाल बहुगुणा के काम को याद किया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भी उनको भारत रत्न देने की मांग की गई। मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर बतया कि इस विधानसभा में उन सब की तस्वीरें है जिनका भारत को भारत बनाने में कोई न कोई भूमिका रही है। तो स्व. बहुगुणा की फ़ोटो का यहाँ होना बहुत जरूरी था।

ये भी पढ़े :- सोनिया दे सकती हैं अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: