PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रदेश में सरकार बनी तो आशा वर्कर्स को देंगे 10 हजार रुपए – प्रियंका गाँधी

चुनावी वादों के सहारे सत्ता वापसी की कोशिश में कांग्रेस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तलाश रहे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक के बाद एक लगातार चुनावी वादे कर रही हैं। समाज में हर तबके के व्यक्ति को साधने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में जी तोड़ मेहनत करती दिख रही हैं। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनती है तो वह आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹10000 प्रति माह वेतन मिलेगा ।

गौरतलब है कि शाहजहांपुर दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से मिलने जा रही है आशा वर्करों को पुलिस ने रुका और उनको पीटा। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा,”यूपी सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक एक बार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है मेरी आशा बहनों ने क्रोना में अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दी मानदेय उनका हक है उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य। आशा बहने सम्मान की हकदार है और मैं इस लड़ाई में उनके साथ”।

चुनावी वादों के सहारे सत्ता वापसी की कोशिश में कांग्रेस

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी चुनावी वायदों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना चाहती है यही वजह है कि आधी आबादी के साथ ही युवा महिला वोटरों को रिझाने में जुटी है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि प्रियंका के वादों से जनता पर कितना असर पड़ता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: