Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ने किया 1 दिन का हड़ताल

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश थर्ड ग्रेड शासकीय कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश परिवहन विभागीय समिति के साथ मध्यप्रदेश परिवहन राजपित्रत अधिकारी संगठन ने कुछ मांगों को लेकर 29 जुलाई को एक दिन की हड़ताल करने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) शासन ने संगठन की मांग को पूरा नहीं किया, तो एक माह के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जाएगा

संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त संगठनों ने यह फैसला लिया कि पिछले कई सालों से कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन परिवहन आयुक्त और शासन स्तर पर दे रहे हैं।

कर्मचारी संगठन की ओर से मांग की जा रही है वह जायज है, शासन ने आश्वासन दिया, लेकिन एक भी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।

न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 के तहत संरक्षण प्रदान करने। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन विसंगति को समय सीमा में दूर किया जाए।

परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्वत: प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नती संबंधी मांग। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते।

परिवहन उप निरीक्षक के पदों पर विभागीय परीक्षा का आयोजन। परिवहन विभाग के लिपिक वर्गों की वर्दी प्रदाय करने। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तन संबंधी मांग की गई है।

हड़ताल अध्यक्ष परिवहन राजपित्रत अधिकारी जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रांतीय अध्यक्ष परिवहन विभाग श्याम यादव, तृतीय कर्मचारी संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त मध्यप्रदेश के आव्हन पर की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- Jammu-Kashmir में बीजेपी नेता की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: