
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश में जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में दूसरी बार आ रहे हैं। बांदा सागर मार्ग में पीसीएम गोदाम के पास जनसभा के पंडाल और मंच पूरी तरह तैयार हो चुका है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए हैं। फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली आज की जनसभा से प्रधानमंत्री मोदी बांदा फतेहपुर की सभी 10 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे साथ ही आसपास की विधानसभा सीटें वर्चुअल प्रसारण होगा।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 3:00 बजे के बाद फतेहपुर पहुंचेंगे इससे पहले वह 19 फरवरी 2017 को विधानसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने के लिए इसी स्थान पर आए थे।
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब एक घंटा फतेहपुर में रहेंगे जाम के साथ क्षेत्र की 2 दर्जन से अधिक हस्तियां साथ रहेंगे जिसमें केंद्रीय मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय सिंह जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा बांधव रायबरेली के जिला अध्यक्षों के संग 11 प्रमुख भी होंगे।