Trending

J&K : इस तारीख को जम्मू कश्मीर पहुंचेगी Bhart Jodo Yatra, कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा श्रीनगर में होगी संपन्न

जम्मू कश्मीर :  कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा अपने निश्चित समय से दो दिन पहले 20 जनवरी को जम्मू कश्मीर पहुंचेगे। जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जम्मू कश्मीर प्रभारी भरतसिंह माधवसिंह सोलंकी मंगलवार को जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने बताया कि,  ”शाम को लखनपुर में पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। बुधवार को वह जम्मू में यात्रा प्रबंधों की समीक्षा करेंगे।”

ये भी पढ़े :- कर्नाटक : सीएम बोम्मई को लेकर पूर्व सीएम ने दिया विवादित बयान, कहा – ” पीएम के सामने पपी जैसे कांपते हैं “

30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी यात्रा – रजनी पाटिल

पाटिल ने बताया की, जम्मू पहुंचने के साथ ही भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में संपन्न होगी।जम्मू के बाद पाटिल और सोलंकी प्रदेश कांग्रेस प्रधान विकार रसूल, पूर्व प्रदेश प्रधान गुलाम अहमद मीर, कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला, मनोज यादव, जीएन मोंगा, तारिक हमीद करा, योगेश साहनी व अन्य नेताओं के साथ लखनपुर पहुंचे और यात्रा के प्रबंधों की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल ने बताया कि,  ”भारत जोड़ो यात्रा लखनपुर में 20 जनवरी को पहुंचेगी। इस दिन यह वहीं पर विश्राम करेगी। इसके लिए ट्रांजिट कैंप आदि बनाए जा रहे हैं। अगले दिन यह सांबा में होगी और श्रीनगर में 30 जनवरी को पहुंच कर संपन्न हो जाएगी। श्रीनगर में तिरंगा भी फहराया जाएगा। ”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: