
दून से मिली एक सनसनी ख़बर,डबल मर्डर का मामला आया सामने
कोठी के आँगन से बरामद किये गए दो शव
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को मच गयी सनसनी। डबल मर्डर का मामला आया सामने। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है। दून से मिली एक सनसनी ख़बर,डबल मर्डर का मामला आया सामने|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/cbi-took-anand-giri-on-remand-took-him-to-the-ashram-in-haridwar/
प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। SSP जन्मेजय खंडूरी और SP सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। देखने से पता चलता है कि दोनों के शरीर पर धार वाले हथियार से वार किया गया होगा।
धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले थे। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (60 साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (50 साल) जो नौकर के रूप में बताया जा रहा है। सुभाष शर्मा NRI हैं। वह पिछले 10 सालों से इस कोठी में रह रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उसकी बीवी और नौकर कहीं नहीं मिल रहे हैं। सूचना मिलने पर अन्य महिलाएं भी पहुंचीं। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।
इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।