PoliticsTrending

जौनपुर: सपा-बसपा ने ट्रांसफर को बना लिया था उद्योग- राजनाथ सिंह

समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कहते

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों की ताबड़तोड़ प्रचार में लगे हैं इसी कड़ी में आज सिराजे हिंद की सरजमी जौनपुर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मल्हनी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के पी सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में लूट, हत्या बलात्कार की घटनाएं बढ़ जाते हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। अधिकारियों की हिम्मत नहीं होती क्योंकि ट्रांसफर और पोस्टिंग उस समय एक उद्योग बन जाता है।

समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि हम पक्के समाजवादी हैं लेकिन मैं कहता हूं कि समाजवादी का मतलब जनता को भय, भूख और भ्रष्टाचार से निजात दिलाना वाला हो।

के पी सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी आदिनाथ की प्रशंसा देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: