
Janjatiya Gaurav Diwas : बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें दी श्रद्धांजलि
नेशनल डेस्क : बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में उनके योगदान को याद किया। इसके साथ पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताया।
इसके आगे उन्हें कहा की, ” बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। मैं देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करता हूं। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।”
आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी शत-शत नमन। #JanjatiyaGauravDivas https://t.co/mu61vJ3YDH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2022
पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर कही ये बात
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। जिसमे उन्होंने कहा कि, मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा की जयंती) को जनजातीय गौरव दिवसघोषित करने का अवसर मिला।”