IndiaIndia - WorldTrending

नहीं रहे ”भारत के स्टील मैन” जमशेद जे ईरानी, 86 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस 

नेशनल डेस्क :  भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का सोमवार देर रात में झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मेन अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली । टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी, ​​को “भारत के स्टील मैन” के रूप में जाना जाता था। उनके परिवार में पत्नी डेज़ी और तीन बच्चे हैं। जमशेद जे ईरानी को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

टाटा स्टील ने ट्वीट किया, “भारत के स्टील मैन के नाम से मशहूर पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन पर हमें गहरा दुख हुआ है। टाटा स्टील परिवार उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।” बता दें कि 83 वर्षीय ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

ये भी पढ़े :- आज ग्रेटर नोएडा में इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट इरानी की मौत पर दुःख जाहिर किया।  उन्होंने लिखा, “टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जे जे ईरानी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ, मेरा उनके साथ घनिष्ठ संबंध रहा है। उन्हें हमेशा एक सक्षम प्रशासक और लीडर के रूप में याद किया जाएगा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति समेत परिवार के सदस्यों को साहस और शांति दें।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: