
Jammu and Kashmir : निवेश बढ़ने से बदली जम्मू कश्मीर की कश्मीर, सरकार के लिए ये समस्या बनी बड़ी चुनौती
जम्मू कश्मीर : एक तरफ सरकार जम्मू कश्मीर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सभा प्रयास करने में जुटी है। तो दूसरी तरफ यहां माहौल खराब करने वालों पर लगाम लगाना बड़ी चुनौती है।
जानकारी देते हुए मुख्य सचिव अरुण मेहता ने बताया कि, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र को मिलाकर अगले पांच साल में 56 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आएगा। 2.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर बनेंगे। निवेश से जम्मू कश्मीर को भयमुक्त किया जा सकता है, और जो हम कर रहे हैं, वह जमीन पर अब दिखने लगा है।
ये भी पढ़े :- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, डीके ठाकुर, विजय मीणा को मिली नई जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में लौट रही शांति भी फर्जी दिखाई दे रही है। कुछ लोग एक घटना होने के बाद 1990 के दशक के लौटने की दुहाई देने लगते हैं। हमारे लिए इस तरह की नकारात्मकता से निपटना भी बड़ी परेशानी का सबब है।