India Rise Special

Bihar Weather : बारिश को लेकर बिहार के पांच जिलों में जारी किया गया अलर्ट, दो दिनों में ठण्ड बढ़ने की संभावना

पटना : बिहार में इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा की संभावना जताई गयी है, जबकि राजधानी समेत अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गया की, ”मानें तो प्रदेश के उत्तरी भागों में कोहरे का प्रभाव अभी बना रहेगा। सुबह में धुंध छाई रहेगी। अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।”

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह अगले पांच दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बदलाव की स्थिति बनते रहेगी। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 23 जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना, पूर्णिया में सुबह के समय कोहरा छाए रहा। 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.2 तो अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री ऊपर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी होने के कारण उसका असर यहां भी दिख रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: