
जम्मू कश्मीर : किश्तवाड़ में लगी भयंकर आग, 15 घर जलकर हुई राख, 23 परिवार हुए बेघर
जम्मू : जम्मू कश्मीर के जिला किश्तवाडा में भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में 15 मकान जलकर राख हो गये है। अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़, ”पद्दार तहसील के छग-गांधारी क्षेत्र में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”
किश्तवाड़ के गांधारी क्षेत्र के छग गांव में बीती देर रात आग लगने से 8-10 घर जल गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है: डॉ ऋषि कुमार शर्मा, SDM, पद्दार,जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/E1kswkbKej
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2022
ये भी पढ़े :- छठ पूजा: घाटों पर तैयारियां पूरी, नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ महापर्व
किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि. ”सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। यादव के मुताबिक, आग के पूरी तरह से बुझने तक 15 मकान जलकर खाक हो गए थे, जिनमें 23 परविार रहते थे। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।”’