India Rise Special

चुनी हुई सरकार की तुलना अंग्रेजों से करना कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है : कौशिक

उत्तराखंड : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्र के खिलाफ बोलने वालों के साथ खड़ी रहती है। साथ ही एक निर्वाचित सरकार की तुलना ब्रिटिश साम्राज्यवादियों से करना कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

कौशिक ने यह बात भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर कांग्रेस राज्य चुनाव अभियान समिति के प्रमुख हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान का जवाब देते हुए कही ।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम ही विरोध करना है कांग्रेस ने कभी  सशस्त्र बलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा , तो कभी चीन सीमा पर विरोधियों की भाषा बोली , कांग्रेस ने लोगों की जान बचने वाली कोविड वैक्सीन तक का विरोध किया।

मदन कौशिक ने कहा “कांग्रेस को देश का विरोध करने वालों के साथ खड़े होने और उनकी भाषा में बोलने की आदत हो गई है। एक चुनी हुई सरकार की तुलना अंग्रेजों से करना ही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और असहमति अलग-अलग विषय हैं। ”

उन्होंने कहा कि  किसी से असहमत होना सबकाअधिकार है।  लेकिन जनता के खिलाफ खड़ा होना और जनता के खिलाफ बोलना उचित नहीं है। जनता के निर्णय से सरकार बनती है । उत्तराखंड के लोगों ने बीजेपी को 57 विधानसभा सीटें दीं, इसलिए अंग्रेजों से तुलना करना कांग्रेस की क्षुद्र मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस को लोगों द्वारा लिए गए फैसले का अपमान करने का अधिकार नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड राज्य में भूमि कानूनो पर राजनीति कर रही है। कौशिक ने कांग्रेस और भाजपा की पिछली सरकारों के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस का राज्य और उसके लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने याद दिलाया कि जैसे ही उत्तराखंड में पहली बार भाजपा सरकार बनी, तत्कालीन मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी भू कानून लाये थे।  तब इसी कांग्रेस सर्कार ने उनका विरोध किया था।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) लाभार्थियों को प्रदान किये स्वीकृति पत्र

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: