TrendingUttar Pradesh

विश्व पर्यटन दिवस पर बोले जयवीर सिंह- पिछली सरकारों ने नहीं दिया पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान

योगी सरकार ने पर्यटन और व्यापार दोनों के लिए दिया बेहतर माहौल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार आने से पहले प्रदेश का माहौल और वातावरण, दोनों ही पर्यटकों के विपरीत था। 2017 से पहला उत्तर प्रदेश में पर्यटक आना पसंद ही नहीं किया करते थे। यहां पर्यटन के क्षेत्र में कोई उपलब्धि नहीं आई थी, पिछली सरकारों ने पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए कोई कार्य ही नहीं किया था। गुंडा टैक्स, वसूली, अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि के कारणों से उत्तर प्रदेश की गिनती पिछड़े प्रदेशों में होती थी। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सत्ता संभालने के बाद से अपराधियों पर लगाम लगाया है, व्यापारियों को व्यापार करने का बेहतर माहौल दिया गया। कानून का राज स्थापित किया गया और क्रमश पर्यटन के क्षेत्र और तेज़ी से विकसित किया गया और आज भी निरंतर यह कार्य जारी है।

पहले यूपी में ख़राब माहौल था, आज पर्यटकों के लिए आकर्षण का है केंद्र

यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित एक निजी होटल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहले गुंडे और माफियाओं का सक्रियता के चलते पर्यटक यूपी में आना पसंद नहीं करते थे। एक कारण और था कि यूपी के पर्यटक स्थलों की स्थितियां भी सही नहीं थीं। पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। पिछली सरकारें सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करने में भी अपने कार्यकाल निकाल दिया करती थीं। सीएम योगी के सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले कानून का राज स्थापित किया गया और उसके बाद एक बेहतरीन वातावरण देकर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया। आज हम धार्मिक और अध्यात्मिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे हम पर्यटक और व्यापार को बेहतर कनेक्टिविटी दे सकें। विभिन्न पर्यटन स्थलों को संरक्षित, सुरक्षित, भव्य और दिव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना काल बीतने के बाद, 2022 में करोड़ों पर्यटकों को आकर्षित करने वाला देश का प्रथम राज्य उत्तर प्रदेश बना है। यह हमारी सरकार के लिए गर्व का विषय है। अयोध्या, काशी, मथुरा, वृन्दावन, नैमिष, चित्रकूट धाम आदि को हम ऐसे विकसित करेंगे जिससे पर्यटकों के साथ-साथ श्रद्धालु भी आकर्षित होंगे। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन क्षेत्र को राजस्व और रोज़गार देने वाले स्वरुप में विकसित करना है।

तीर्थ स्थलों को संरक्षित, सुरक्षित, दिव्य और भव्य बनाएगी सरकार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि प्रमुख तीर्थ स्थलों को सुनियोजित प्लान के तहत तीर्थ विकास परिषद बनाकर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में बेहिसाब इजाफा हुआ है। इसी का परिणाम है कि वाराणसी में रोज़गार की गतिविधियों में भी काफी इजाफा हुआ है। वहां की जमीन की कीमत भी बढ़ी है। इसी तर्ज पर हम रोज़गार और राजस्व बढ़ाने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कार्य करने जा रहे हैं। मथुरा वृन्दावन कॉरिडोर की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश को पर्यटकों की पहली पसंद बनाना ही हमारी सरकार का प्रथम लक्ष्य है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: