पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे जैकी श्रॉफ , सोशल मीडिया पर साझा की वीडियो ..
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर पलक मुछाल शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। हाल ही में उनकी मेंहदी सेरेमनी हुई थी। जहां कई नामी स्टार्स उनकी मेहंदी में पहुंचे थे। जिसमें से एक जग्गू दादा यानी की जैकी श्रॉफ भी थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंक कलर की शेरवानी में जैकी काफी स्मार्ट लुक में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने पलक की मेहंदी सेरेमनी में अपने हाथ पर मेहंदी भी लगवाई थी। वे अपने हाथ की मेहंदी भी कैमरे को दिखाते नजर आ रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने पलक को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
वहीं पलक मुछाल का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक मुछाल हरे रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं। घुंघराले बाल और उनकी नजाकत फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। पलक मुछाल के इस सेरेमनी में कई सितारों ने शिरकत कर पार्टी में चार चांद लगाए हैं। सोशल मीडिया पर पलक मुछाल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।