TrendingUttar Pradesh

त्योहार में ‘सफर’ करना होगा आसान, यूपी परिवहन निगम ने बनाया यह प्लान

लखनऊ: 12 नवम्बर को दीपावली और 19 नवम्बर को छठ का पर्व है। दीपावली और छठ पर घर आने और जाने वालों का सफर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आसान करेगा। इसके लिए सरकार की तरफ से अतिरिक्त परिवहन की व्यवस्था की गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दस से 20 नवम्बर तक अधिक संख्या में बसों के संचालन किये जाएं। उन्होंने कहा, दीपावली एवं छठ के पूर्व और पश्चात की तिथियों में यात्रियों का आवागमन अधिक संख्या में होता है। प्रदेश के लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, परिवहन निगम इसका ध्यान रखेगा।

परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

परिवहन मंत्री ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों को मुख्यतः दिल्ली, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि नगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों में जाना होता है, जिसके लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग दूरदराज से इन क्षेत्रों में पहुंचते हैं। ऐसे यह निर्णय लिया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: