
TrendingUttar Pradesh
बड़ी खबर: ललितपुर दुष्कर्म कांड का आरोपी थानाध्यक्ष गिरफ्तार
थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद ही थानाध्यक्ष फरार था।
ललितपुर : ललितपुर जिले में पुलिस(police) में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने आई 13 साल की युवती से बलात्कार के आरोपी थानाअध्यक्ष सरोज(saroj) को प्रयागराज (prayagraj)में आज गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने बताया कि पाली के थाना अध्यक्ष तिलकधारी सरोज को प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय(high court) के नजदीक गिरफ्तार किया गया। बता दें कि थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज पर बलात्कार का आरोप लगने के बाद ही थानाध्यक्ष फरार था।
गौरतलब है कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष और पीड़ित किशोरी की मौसी सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस कांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जून में होगी MP Board कंपार्टमेंट परीक्षा, आज से भरें फॉर्म