
‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ का शेड्यूल हुआ निर्धारित, आज से शुरु हो रही आवेदन प्रक्रिया
‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ का शेड्यूल निर्धारित कर लिया गया है। इसके मुताबिक, इस प्रोगाम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 दिसंबर, 2021 से शुरू कर दी गयी है। जो कि 20 जनवरी, 2022 तक चलेगी। तो 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं इस अवधि के दौरान आवेदन कर दें। स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mygov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
तारीख और समय की घोषणा नहीं
हालांकि ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2022 की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये फरवरी में हो सकती है। दरअसल कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 में होने वाली हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि, ये प्रोगाम फरवरी महीने में हो सकता है।
कोविड के चलते नहीं हुआ था आयोजन
पिछले साल देश में COVID 19 महामारी के कारण आयोजन को 7 अप्रैल, 2021 तक के लिए टाल दिया गया था। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि, “अगर हम छात्रों पर दबाव कम करेंगे, तो उनका परीक्षा का डर भी कम होगा। माता-पिता को अपने बच्चे की क्षमता को समझना चाहिए और उनकी ताकत पर ध्यान देना चाहिए। माता-पिता को छात्रों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाना चाहिए।