
दूध से बनता है दही जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 6 और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। प्रोबायोटिक होने की वजह से ये शरीर से कई बीमारियों को दूर करता है। गैस की समस्या से निजात दिलाता है। ये शरीर के पीएच लेवल को भी कंट्रोल करता है और पाचन तंत्र को भी स्ट्रांग करता है। दांतों और नाखूनों के लिए भी काफी लाभकारी है।
ये भी पढ़े :- किचन सिंक में बार-बार भरने से है परेशान, तो आजमाएं ये ट्रिक…..
जब दही इतना ही फायदेमंद है तो सर्दियों में इसे खाने पर क्यों विचार किया जाता है। दरअसल दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए लोग इसे खाने से डरते हैं। लोगों का मानना है कि इससे सर्दी जुकाम का खतरा और भी बढ़ सकता है। इसलिए लोग इससे दूरियां बना लेते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो सर्दियों में दही का सेवन कम ही करें क्योंकि ये जरूरी नहीं कि सभी को सूट करे। इसलिए एक्सपर्ट्स भी सर्दियों में दही के सेवन को मना करते हैं। खास तौर पर रात में तो दही का सेवन गलती से भी ना करें। क्योंकि इसका सेवन आपके सीने में कफ की समस्या पैदा कर सकता है, लेकिन अगर आपको दही खाना पसंद है तो आप बथुए के साथ या फ्राई करते खा सकते हैं।
वहीं साइंस की माने तो आपको चाहें गर्मी हो या सर्दी दही का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।