
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जहां सभी पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अपने पक्ष में महिलाओं को जोड़ने के लिए कमाल शक्ति संवाद कार्यक्रम शुरू किया। बता दें कि पार्टी के द्वारा कमल शक्ति संवाद के जरिए प्रदेश में महिलाओं को भाजपा के प्रति जोड़ने का कार्य करेगी। पार्टी के द्वारा चलाए गए इस संवाद को लगातार 9 दिन तक जारी रखा जाएगा जिसमें अलग-अलग विषयों पर आधारित होगा। बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वन टी श्रीनिवासन ने झांसी से किया ।
पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह कार्यक्रम प्रदेश के लखनऊ आगरा गोरखपुर मेरठ प्रयागराज मुरादाबाद से अनब्लॉक कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए प्रदेश की सभी महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि प्रदेश में महिलाओं किन मुद्दों को लेकर लगातार प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हावी रही है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उनकी काट मानी जा रही है।
कार्यक्रम के जरिए सरकार के कामों को बताएंगी पार्टी
बता दें कि प्रदेश में आधी आबादी की सुरक्षा के साथ महिलाओं को सशक्त और आदमी बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। वहीं मंच के जरिए एक बार प्रयास होगा कि केंद्र उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के जीवन स्तर को बेहतर और स्वावलंबी बनाने के लिए क्या-क्या काम किया है। वही इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी सपा, बसपा ,कांग्रेस को घेरेगी।