India Rise SpecialUttar Pradesh

सूचना निदेशक शिशिर ने दी तिरंगे को सलामी, मुख्यालय में लहराया तिरंगा

लखनऊ।

74वें गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश राज्य सूचना मुख्यालय पर शान से तिरंगा लहराया। यहाँ पर
हुए कार्यक्रम दौरान सूचना निदेशक शिशिर ने तिरंगा झंडा फहराया। उनके साथ अपर सूचना निदेशक अंशुमानराम त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और स्टॉफ मौजूद रहे। सूचना निदेशक ने तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए देश की एक एवं अखंडता की शपथ ली।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सूचना मुख्यालय को तिरंगे की रौशनी से सजाया गया था। इसके साथ ही सूचना निदेशक शिशिर ने सुबह तिरंगे झंडे को सलामी दी। मुख्यालय में उन्होंने देश की आन, बान, शान में अपनी आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद किया। कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले अपर निदेशक अंशुमानराम त्रिपाठी ने भी तिरंगे को सलामी दी और एकता एवं अखंडता की शपथ ली। यहाँ पर मौजूद सभी अधिकारियों और स्टॉफ के अन्य कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: