
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदीप गर्ग ने क्यों कहा, व्यापारी हित सर्वोपरि
फतेहपुर।
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा, व्यापारी हित सर्वोपरि है, जिले में किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। संगठन हर स्तर से व्यापारी की सहायता करेगा। वह रविवार को हसवा इकाई के गठन कार्यक्रम के दौरान व्यारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
हसवा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग मौजूद रहे। यहाँ पर जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शकील अकबर, जिला मीडिया प्रभारी मुक़ीम अहमद सहित संगठन कई पदाधिकारियों ने हसवा ब्लॉक इकाई का गठन किया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में हसवा ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद रागिब को घोषित किया गया।साथ ही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। जिसमें महामंत्री श्याम बाबू मौर्य, कार्यवाहक अध्यक्ष आदिल जफ़र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज कुरैशी, कोषाध्यक्ष जहीर उद्दीन, संगठन उप मंत्री अंगद पासवान, संगठन मंत्री राजू मौर्या, संगठन मंत्री मो. तारीक, प्रचार मंत्री राजकरन मौर्य, प्रचार मंत्री मेराज सलमानी कृपाल भास्कर आदि को पदभार दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा, संगठन ने प्रदेश में व्यापारियों से जुड़े दर्जनों मुद्दों पर आवाज बुलंद की है और आगे भी करते रहेंगे। व्यापारियों के सुख दुख में आदर्श व्यापार मंडल हमेशा खड़ा है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, फतेहपुर जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।