Politics

UP : प्रदेश कार्यालय में मौन व्रत में बैठी प्रियंका गाँधी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर वह मौन व्रत पर बैठी

लखनऊ : लखीमपुर खीरी में किसानों की हुई मौतों के बाद नाराज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार सरकार पर तीखा प्रहार कर रही हैं। इसी क्रम में वाह यूपी सरकार और भाजपा पर हमला करने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर हमलावर रही हैं इसी क्रम में वह आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर वह मौन व्रत पर बैठी।

पार्टी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मौन व्रत पर हैं और वह गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की पेशकश कर रही हैं। कांग्रेश की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री अपना इस्तीफा दें।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा 1:00 बजे तक मौन व्रत रखेंगी। इसके मद्देनजर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लखनऊ कार्यालय पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: