SportsTrending

लीजेंड्स लीग में आज आमने सामने होंगे भारतीय टीम के धुरंधर ओपनर सहवाग और गंभीर

डिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में

स्पोर्ट्स डेस्क: लीजेंड्स लीग 2022 का पहला मुकाबला आज इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस दौरान भारत के दो पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर आमने सामने होंगे। इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर है तो वहीं वीरेंद्र सहवाग गुजरात जायंट्स करते हुए दिखाई देंगे। शुक्रवार रात वर्ल्ड जायंट्स बनाम इंडिया महाराजा के बीच खेले गए स्पेशल मैच से टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। इस मैच में इंडिया महाराजा ने वर्ल्ड जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी। आइए जानते हैं इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में-

इंडिया कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

गौतम गंभीर (कप्तान), हैमिल्टन मसाकाद्जा, जैक्स कैलिस, रवि बोपारा, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), असगर अफगान, रजत भाटिया, पंकज सिंह, अजंता मेंडिस, मिशेल जॉनसन, जॉन मूनी

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मनविंदर बिस्ला, लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, एल्टन चिगुंबुरा

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: