
रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुआ तनाव अब युद्ध में तब्दील होने की पूरी उम्मीद है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का आदेश दे दिया है। जिसेक बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके की कई आवाज सुनी दे रही है। वहीं, इसी बीच यूक्रेन में फंसे 242 भारतीयों को अपने देश वापस लौट आए हैं। इनमें से अधिकांश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है छात्र है।
यूक्रेन से भारत लौटे छात्र
यूक्रेन में 30 दिनों के लिए आपातकालीन स्थिति घोषित कर दिया है। ऐसे में यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौट भारत लौटे एक छात्र ने कहा कि, ” हमें कल रात पता चला की यूक्रेन में 30 दिनों के लिए आपातकालीन स्थिति हो गई है, जिसके बाद हम घर वापस आ गए। वहीं एक छात्र ने कहा कि, “जहां मैं रह रहा था वह स्थिति ठीक है क्योंकि ये जगह सीमा से बहुत दूर है। लेकिन हमारे दूतावास ने हमें जाने के लिए कहा, एडवाइजरी जारी होने के बाद मैं वापस आ गया,”। बहरहाल छात्रों को देख उनके माता-पिता भावुक होते हुए नजर आए।
रूस की हो रही दुनियाभर में निंदा
दरअसल, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, रूस ने पूरी तरह हमला कर दिया है। वो शांतिपूर्ण यूक्रेन के लोगों पर हमला कर रहा है जिसका जवाब हम देंगे और जीतेंगे भी। इस समय रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यहां की स्थिति बहुत तनवापूर्ण बनी हुई है। अब दुनियाभर के देश रूस के निंदा कर रहे हैं ।