India - WorldTrending

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, आज नवसेना में शामिल होगा INS Mormugao

भारतीय नौसेना के स्वदेशी संगठन के द्वारा तैयार किया गया है। आईएनएस मोरमुगाओ समुद्र में अब चीन को चुनौती देगा।

नई दिल्ली: आज का दिन भारतीय नौसेना के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। आज भारतीय नौसेना में घातक मिसाइल और रॉकेट लांचर से लैस आईएनएस मोरमुगाओ शामिल होगा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सेना को सौंपेंगे। खास बात यह है कि इस मोरमुगाओ का डिजाइन भारतीय नौसेना के स्वदेशी संगठन के द्वारा तैयार किया गया है। आईएनएस मोरमुगाओ समुद्र में अब चीन को चुनौती देगा।

हवाई 12705 मझगांव डॉक शिवबिल्डर्स लिमिटेड में बनाए जा रहे हैं प्रोजेक्ट 15 बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंस का दूसरा जहाज है। इस जहाज की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। पूरी तरह से लोड होने पर इसका वजन 74 टन विस्थापित होता है और इसकी अधिकतम गति 30 समुद्री मील है।

MP: भारत-चीन झड़प को लेकर एमपी में गरमाई सियासत, नेताओं की जुबानी जंग हुई तेज

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मोरमुगाओ  के स्वदेशी उपकरणों के मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ब्रह्मोस, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ब्रह्मोस एयरोस्पेस, स्वदेशी टारपीडो, ट्यूबलाइट एंटी पनडुब्बी ,रॉकेट लॉन्चर मिनी सुपर अनमाउंट शामिल है।

जाने इसका नाम आखिर क्यों रखा गया मोरमुगाओ

बता दें कि पश्चिमी तट पर स्थित ऐतिहासिक गोवा बंदरगाह शहर के नाम पर इसका नाम रखा गया है। सहयोग से यह पहली बार 19 दिसंबर 2021 को समुद्र में उतरा था। और इस दिन पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्त के 60 साल पूरे हुए थे जिसके चलते इसका नाम पड़ा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: