
TrendingUttar Pradesh
यूपी: बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा आज से
कार्ययोजना के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी
सहकारिता भवन लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगी
अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी(BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी) D PUNDESHWARI) उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार को लखनऊ (LUCKNOW) पहुंचेंगी। पार्टी द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।
लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही सहकारिता भवन लखनऊ में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगी।
राष्ट्रीय महामंत्री 18 अक्टूबर को पंचायत भवन लखनऊ में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी अयोध्या जाएंगी। अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी। राष्ट्रीय महामंत्री 19 अक्टूबर को ही बाराबंकी में आयोजित पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को भी सम्बोधित करेंगी।