
आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी की गतिविधियां हुई तेज, भाजपा ने यूपी, यूके समेत अन्य राज्यों में चुनाव प्रभारी किए घोषित
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और पंजाब जैसे राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। इन सभी जगहों पर 2022 में चुनाव होने जा रहे हैं।
नई दिल्ली : आगामी चुनाव को मध्यनज़र रखते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा और पंजाब जैसे राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी की घोषणा कर दी है। इन सभी जगहों पर 2022 में चुनाव होने जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी के विधानसभा की 403 सीटों का प्रभार दिया गया है।
वहीँ, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का जिम्मा सौंपा गया है। प्रधान की प्रतिनियुक्तियों की सूची में- अर्जुन मेघवाल, अनुराग सिंह ठाकुर, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर और कैप्टन अभिमन्यु शामिल हैं।
गौरतलब है की बीते चुनावी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 403 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सिर्फ सात सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी सपा को 47 सीटें मिलीं। भाजपा ने 312 सीटों के साथ प्रचंड जनादेश जीता और बसपा को 19 सीटें मिलीं।
- उत्तराखंड
उत्तराखंड का प्रभार संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है और लाकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह, उन्हें 70 विधानसभा सीटों में कार्य करने में मदद करेंगे।
- पंजाब
इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए पंजाब विधानसभा में 117 सीटों का प्रभार हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा को शेखावत के अंडर नियुक्त किया गया है।
- मणिपुर
वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।
- गोवा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दें कि मौजूदा समय में इन पांच में से चार राज्यों में भाजपा की ही सरकार है और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।
इसके अलावा किसानों का आंदोलन चल रहा है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का सामना भाजपा कर रही है। भगवा पार्टी पंजाब में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। हालांकि, किसानों के विरोध के कारण सबसे अधिक भाजपा को पंजाब में ही नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Koo ने बनाया रिकॉर्ड, आधे से ज्यादा उपभोक्ता करते हैं मातृभाषा हिंदी का प्रयोग