
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराया
स्पेन को 3-0 से हराने के बाद टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का दावा मजबूत होता दिख रहा है।
भारतीय हॉकी टीम को भले ही ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा, पर अब हमारी भारतीय हॉकी टीम अपने ट्रैक पर उतरती नजर आ रही हैं। स्पेन को पूल- ए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने 3-0 से हरा दिया है, जिसके बाद भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई है।
अभी तक टीम इंडिया के पास तीन मैचों में 6 अंक आ चुके हैं और भारतीय हॉकी टीम दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। सबसे अधिक अंक के साथ पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है।
स्पेन के साथ हुए मैच के दौरान सिमरनजीत सिंह ने सबसे पहले अपना कमाल दिखाया और जब मैच खत्म होने में आखिरी के 14 मिनट बाकी है तो उन्होंने एक गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।
जहां एक और गोल करके रूपिंदर पाल ने भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी, फिर दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई पर चौथे क्वार्टर में रुपिंदर पाल ने एक बार फिर से अपना जलवा दिखाया और एक गोल करके भारत को 3-0 से बढ़त दिला दी।
अंक तालिका पर 9 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। वही 6 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर भारत, 4 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना, 3 पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड और 1 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर स्पेन है।