India - WorldIndia Rise SpecialTrending

मानसून सत्र : पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर से की अपील, कहा – ‘गहन और उत्तम चर्चा हो…’

दिल्ली : संसद का मानसून सत्र(monsoon session) आज से शुरू होगा। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान सरकार 32 बिल लिस्टेड हैं। इनमें से 24 नए बिल होंगे। फिलहाल संसद में 35 बिल पेंडिंग हैं, जिनमें से 8 बिलों को सरकार ने फिर से विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- हर घर तिरंगा कार्यक्रम में फहराए जायेंगे 3 करोड़ 18 लाख झंडे: सीएम योगी

वहीं मानसून सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी(PM Modi) ने सांसदों से सहयोग की अपील की है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, यह सत्र महत्वपूर्ण है। हम हमेशा सदन को संवाद का एक सक्षम माध्यम मानते हैं। तीर्थक्षेत्र मानते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो। जरूरत पड़े तो वाद-विवाद हो। आलोचना भी हो। चीजों का बारीकियों से विश्लेषण हो। ताकि, नीति व निर्णयों में सकारात्मक योगदान हो।

ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति चुनाव 2022 : पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी समेत ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने किया मतदान…

पीएम ने कहा कि, सांसदों से आग्रह करूंगा कि, गहन और उत्तम चर्चा हो। सदन को जितना ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकें, इसके लिए सबका प्रयास हो। सभी के प्रयास से सदन चलता है। सदन की गरिमा बनाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए इस सत्र का राष्ट्रहित का उपयोग करें। आजादी के लिए जिन्होंने अपनी जवानी खपा दी, जिंदगी जेलों में काटी। उनके सपनों को याद रखते हुए सदन का सर्वाधिक उपयोग करें।

वहीं इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर सांसदों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा…

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: