India Rise Special

चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे सशक्त प्रत्याशी, बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिकारी देवी को बताया एक अहम धार्मिक पर्यटन स्थल

हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर भाजपा नवरात्री में खोलेगी अपने पत्ते। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले 7 अक्तूबर को प्रत्याशियों का एलान करेगी। साथ ही कहा कि चुनाव मैदान में सशक्त प्रत्याशी उतारे जाएंगे। चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे सशक्त प्रत्याशी, बोले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर|

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/monsoon-farewell-in-the-first-week-of-october-has-effects-read-news/

बुधवार को CM शिमला से करसोग होते हुए सराज पहुंचे और मां शिकारी देवी का आशीर्वाद भी लिया। वह 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को सराज में भाजपा की बैठकों में हिस्सा भी लेंगे। बुधवार को सराज स्थित अपने पैतृक गांव तांदी जाते वक्त CM ने करसोग में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा उपचुनावों में प्रत्याशियों के नाम के पत्ते 7 अक्तूबर को खोलेगी।

गौरतलब CM गुरुवार और शुक्रवार को सराज क्षेत्र में बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। माता शिकारी देवी के दर्शन करने के बाद वह चुनाव प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी एक अहम धार्मिक पर्यटन स्थल है। उम्मीदवारों की घोषणा के सवाल पर CM बोले- 7 अक्तूबर को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: