PoliticsTrending

UP Election 2022: लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने किया नामांकन

राजेश्वर सिंह राजनीति में नई पारी का आगाज कर रहे हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुलिस सेवा में 11 वर्ष का कार्यकाल शेष रहने से पहले सेवानिवृत्त ले चुके प्रवर्तन निदेशालय के राजेश्वर सिंह राजनीति में नई पारी का आगाज कर रहे हैं। इसी के चलते उन्हें राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। उन्होंने आज उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह तथा कौशल किशोर के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमें सामाजिक जीवन में आदर्शों को सर्वोपरि जानकर परिवारवाद, समाज विध्वंस की गणित राजनीति से ऊपर करके राष्ट्र निर्माण जनसेवक की मर्यादित राजनीति का परचम लहराना है लहराना है।

jagran

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजेश्वर सिंह ने राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में हनुमान जी, दुर्गा मां गणेश जी की आराधना का नामांकन के लिए आशीर्वाद लिया। आज सुबह राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: