
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बता दें कि आदित्य सिंह काफी लंबे समय से कांग्रेश की आलोचना और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की सराहना करती आ रही हैं जिसके चलते कांग्रेस पार्टी उन्हें नोटिस भी दे चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आदित्य सिंह को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएं। इस दौरान कांग्रेसी विधायक आदित्य सिंह के साथ आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा से बसपा विधायक वंदना सिंह भी मौजूद रहीं।
पति को हो सकता है नुकसान
जानकारी के मुताबिक आदित्य सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उनके पति अंगद सिंह सैनी को बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि आदित्य सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब की नवा शहर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। आदित्य सिंह रायबरेली से आती है जहां लोकसभा सीट से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में जाना आदित्य सिंह के पति अंगद सिंह को आशा लिस्ट में डाल सकता है।