DelhiTrending

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया – प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, फिर उसके शरीर के 35 टुकड़ों ऐसा लगाया ठिकाने

नई दिल्ली :  दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस(shraddha murder case) में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया हैं। जिसमें सामने आया है की , छः महीने से लिव-इन-पार्टनर रह रहे प्रेमी – प्रेमिका में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए । इसके बाद अपने अपराध से बचने के लिए आरोपी प्रेमिका के शव के टुकड़ों को फ्रिज में छिपाकर रखता है। फिर हर दिन तडके उठकर एक-एक टुकड़े को दिल्ली में अलग-अलग जगह पर फेंकता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए आरोपी ने चौका देने वाले खुलासे किये है।

ADCP (साउथ) अंकित चौहान ने केस से सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया की, ” यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का आखिरी ज्ञात स्थान दिल्ली पता चला।”

ये भी पढ़े :- मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल यादव ने किया नामांकन, अखिलेश बोले- पूरा परिवार है साथ

ऐसे हुई थी मुलाक़ात 

मृतिका श्रद्धा महारष्ट्र के पालघर की रहने वाली थी।वह मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करती थी , इसी दौरान उसकी मुलाकात आफताब से हुई और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इनके प्यार की जानकारी जब लड़की के परिवार को चली तो उनहोंने आपत्ति जताई। इसी वजह से दोनों मुंबई से भागकर दिल्ली आ गए और छतरपुर में लिव-इन में रहने लगे। श्रद्धा उसके साथ शादी करना चाहती थी, और आफताब शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था।

ये भी पढ़े :- अब सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार देंगी सब्सिडी, जानिए कैसे करना हैं आवेदन…

इस वजह से की थी हत्या 

18 मई को भी शादी को बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इस दिन आरोपी आफताब ने गुस्से में आकर श्रद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी मौत हो गयी, हत्या की सजा से बचने के लिए आरोपी ने मृतका के शरीर को कई हिस्सों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रख दिया। चूंकि लड़के ने रसोइए की पढ़ाई की थी और उसे मीट वगैरह संरक्षित करके रखने के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते उसने मृतका के शरीर को सुरक्षित करके रख लिया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: